Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Latest Shayari

latest

Shayari Kaise Likhe | शायरी कैसे लिखे : Part -2

  How To Write Shayari , Shayari Kaise Likhe | शायरी कैसे लिखे : Part -2 दोस्तों स्वागत है आपका Shayari Kaise Likhe Part 2 में। पहले भाग ...

 

How To Write Shayari , Shayari Kaise Likhe | शायरी कैसे लिखे : Part -2


Shayari Kaise Likhe | शायरी कैसे लिखे : Part -2




दोस्तों स्वागत है आपका Shayari Kaise Likhe Part 2 में। पहले भाग में हमने बात की Basic Structure Of Shayari और काफिया रदीफ़ क्या है इसके बारे में। उम्मीद करता हु आपने पहला भाग पढ़ और समझ लिया होगा। अगर आपने अभी तक Shayari Kaise Likhe Part 1 नहीं पढ़ा है इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ ले। 

आज के इस भाग में हम 3 मुख्य विषयो पे बात करेंगे। 


पहला : शायरी के लिए विषय कैसे चुने 

दूसरा : शायरी में भाव का महत्व 

तीसरा : शायरी के लिए शब्द कैसे ढूंढे 


तो बिना किसी देरी के आज का टॉपिक शुरू करते है और एक कदम बढ़ाते है बेहतरीन शायरी लिखने के तरफ। 


शायरी के लिए विषय कैसे चुने :


जैसा की आप जानते है की चाहे हम कुछ भी लिखे रहे हो या आपस में चर्चा कर रहे हो , विषय का होना बहुत जरुरी है। क्यूंकि जब आप कुछ लिखोगे तो उसका कोई अर्थ निकलना बनता है तो शायरी का मूल नियम एक यह भी है जो आप 4 पंक्तिया लिखोगे शायरी में वो सब एक दूसरे से जुड़ाहोना चाहिए। 


उदाहरण के लिए .. मान लीजिये आप शायरी लिखने बैठे , पहले की 2 पंक्तियों में आपने लिखा अपने माँ के बारे में और अंतिम के 2 पंक्तियों में आपने लिख दिया बेवफा इश्क़ के बारे में जो की एक दूसरे से कही भी सम्बंधित नहीं है ( हालांकि आप शब्दों के मेल से सम्बन्ध स्थापित कर सकते है ) पर आप ऐसा नहीं कर सकते की बस 4 पंक्तियों में आपने अलग अलग विषय पर लिख दिया जो सम्बंधित नहीं है। 


तो आप एक विषय सोचे और चारो पंक्तियों को उसी विषय पर आधारित रखे। अब मुद्दा आता है की शायरी के लिए विषय कैसे सोचे ?

बहुत ही साधारण सा जवाब है .. आप अपने अतीत से Inspiration ले सकते है या आपके आस पास होने वाली घटनाओ से। एक चीज़ मैं कहूंगा की कॉपी करके तोड़ मरोड़ करने वाला काम नहीं कीजिये। 


उदाहरण के लिए मेरी एक शायरी है वो बताता हूँ पर उससे पहले उससे सम्बंधित एक छोटी सी घटना बता देता हूँ।

एक दिन बाज़ार में मैं सब्जी लेने गया था तो वहा पे मैंने देखा अपने परोसियो को जिनकी पिछले महीने शादी हुयी थी , जब मैंने उनसे पूछा की आप कहा जा रहे है तो उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया और चले गए। पता करने पर पता चला की वो लोग कोर्ट जा रहे थे तलाक लेने तो उसी पे मैंने कुछ लिखा है : 


निभाने थे जो रिश्ते नाते साथ - साथ में 

हुआ फिर क्या ऐसा बात - बात में 

साल भर तो बीतने देती , जाने से पहले 

रिश्ता ही तोड़ लिया , ज़ज़्बात में 


Shayari Kaise Likhe | शायरी कैसे लिखे : Part -2



अब आप इसमें देख सकते है की यह एक ही विषय पे केंद्रित है और आप इसमें काफिया रदीफ़ का प्रयोग भी देख सकते है। अब काफिया रदीफ़ क्या होता है वो मैंने आपको शायरी कैसे लिखे पार्ट 1 में बता दिया था आप इस लिंक पे जाके देख सकते है। 


शायरी में भाव का महत्व : 


Shayari का Structure हमने जान लिया। शायरी के लिए विषय कैसे चुने ये भी हमने जान लिया। अब बात करते है शायरी में भाव का महत्व क्या है। दोस्तों , एक प्रचलित बात है भाव किसी भी कविता का आत्मा होता है और ये बिलकुल सच है। भाव प्रधान रचना अपने आप में विशेष होता है और उसे पढ़ने और सुनने में अलग ही आनंद होता है। 

आप अगर कुछ भी लिखने जाओ तो सबसे पहले विषय सोचो और अपने अंदर भाव उत्पन्न करने का प्रयत्न करे। भाव भंगिमा को विशेष महत्व दे। 


शायरी के लिए शब्द कैसे ढूंढे :


अब अगर आप लिखने के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते है तो आपका शब्द संग्रह बहुत ही गहरा होना चाहिए इसके लिए आप कोशिश कीजिये ज्यादा से ज्यादा पढ़िए और उसमे से शब्दों को अर्थ को समझने का प्रयास कीजिये। आप जब पढ़ना शुरू करेंगे तो आप स्वयं ही नयी - नयी विषयो के बारे में जानेंगे और उससे प्रेरित होंगे आप सीखेंगे की भाव में शब्दों को कैसे पिरोते है और इससे आप और भी बेहतरीन शायरी लिख पाएंगे। इसके अलावा आप एक आदत बनाइये की रोज़ 5 से 10 नए शब्दों को सीखे और उन शब्दों को नयी विषयो में प्रयोग कीजिये। 


मैं एक वेबसाइट के बारे में भी बताता हूँ जहा से आप संतुकांत शब्दों को ढूंढ सकते है और उसका प्रयोग कर सकते है इससे आपका शब्द संग्रह भी बढ़ेगा और विचार भी आएंगे। उस वेबसाइट का नाम है अभिव्यक्ति तुक कोष । 




तो दोस्तों ये तीन बहुत ही जरुरी पहलु होते है शायरी के , उम्मीद करूँगा आपको आज का आर्टिकल Shayari Kaise Likhe Part -2 पसंद आया होगा। अभी रुकिए कुछ बाते और करनी है , सबसे पहली बात की अगर आप सच में लिखने में interested है तो बहुत ही जल्द हम आपके रचना को अपनी website पे पब्लिश करेंगे , आपकी इस पर क्या राय है comment सेक्शन में बताये। 




No comments